City Post Live
NEWS 24x7

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में मलवरिया गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ससुरालवाले फरार हो गये हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि हुसैनाबाद के पोल्डीह निवासी महेन्द्र सिंह ने अपनी बेेटी खुशबू की शादी मलवरिया निवासी विकास सिंह के साथ इसी साल 12 मई को की थी। मृतका केे पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटी के ससुराल वाले पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे थे लेकिन वह इतने रुपये देने में सक्षम नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज न मिलने पर उनकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्हें यह सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गयी है। जब वे बेटी की ससुराल मलवरिया पहुंचे तो देखा कि खुशबू का शव बरामदे में पड़ा था। उसके गर्दन पर निशान पाये गये। साथ ही उसके ससुराल के सभी लोग फरार थे। खुशबू के पिता ने दामाद विकास सिंह, समधी सुरेंद्र सिंह, समधन रेखा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने बताया कि सभी आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.