City Post Live
NEWS 24x7

तमाड़ में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, पूर्व एसपीओ की हत्या की ली जिम्मेवारी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के पुंडीदीरी से बघई रोड में नक्सलियों ने कई जगह पर पोस्टर बाजी की है ।नक्सलियों की ओर से किए गए पोस्टर बाजी में बीते 29 जून को गोली मारकर देवानंद मुंडा की हत्या की जिम्मेदारी भी ली गई है। वहीं पोस्टर बाजी के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने सभी पोस्टर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। देवानंद मुंडा पूर्व में माओवादी दस्ते का सदस्य था। वह मुख्यधारा में लौट कर पुलिस के लिए एसपीओ बना था। वह पुलिस मुखबिर का काम करता था ।उसके भाई अजय मुंडा ने बताया कि वह पुलिस के लिए खबरी का काम करता था ।जो माओवादियों को खटकने लगा था। इसी वजह से उसकी हत्या की गई हैं।
बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने बुधवार  को बताया कि नक्सलियों के पोस्टर को जब्त किया गया है। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि बीते 29 जून को रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के एदलपीढ़ी गांव के पूर्व एसपीओ की गोली मारकर हत्या कर फि थीं। वह पहले नक्सली संगठन का सदस्य भी था। मृतक की शिनाख्त बघई निवासी देवानंद मुंडा के रूप में की गई थी। वह हेसापीढ़ी गांव का रहने वाला था। देवानंद मुंडा वर्ष 2015 16 में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) का काम करता था। फिलहाल वह खेती-बाड़ी और मनरेगा का काम करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार देवानंद मुंडा बाइक से सवार होकर राजीव साव के साथ अपने गांव से बाहर कहीं गया हुआ था । घर लौटने के दौरान देवानंद मुंडा पर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की इसके बाद देवानंद मुंडा एक घर में छिप गया। अपराधियों ने देवानंद को घर से निकाल कर गोली मार दी थी। बताया जा रहा है कि देवानंद को पांच गोली मारी गई है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.