City Post Live
NEWS 24x7

सीतामढ़ी में एक मर्दानी महिला की चर्चा जोड़ो पर, मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के सीतामढ़ी में एक मर्दानी महिला की चर्चा जोड़ो पर है। दरअसल महिला का एक वीडियो वायरल होने के बाद जो भी इसे देख रहा है वो इसी मर्दानी महिला की चर्चा कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला एक पुरुष के बाल पकड़ जबरदस्त तरीके से पिटाई करती नज़र आ रही है। दरअसल पिटाई खाता सख्स पिछले कई दिनों से महिला को परेशान किया करता था और आते जाते पर तंज कस रहा था। इसी दौरान देर शाम मनचला डीएम आवास के समीप कुमार चौक पर महिला के हत्थे चढ़ गया और महिला ने मनचले को अच्छे से सबक सिखाया. महिला ने जमकर मनचले की पिटाई कर दी। इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गई। लेकिन मनचले को बचाने के लिए किसी ने भी हिम्मत नहीं की।

यहाँ तक कि मौके पर डुमरा थाना की पुलिस भी पहुँची, लेकिन महिला इतने आक्रोश में थी कि वो भी मूकदर्शक बनी रही। हालांकि इस दौरान मनचला लगातार महिला से माफी मांगता दिखा। बाद में पुलिस मनचले को अपने साथ थाने ले गई। मनचले युवक का नाम मुकेश पासवान बताया जा रहा है, जो डुमरा थाने के गरियाटोला का रहने वाला है। हालांकि इस मामले में महिला द्वारा शिकायत न किये जाने के कारण मनचले को छोड़ दिया गया है। बहरहाल सीतामढ़ी डीएम आवास के समीप कुमार चौक पर हुई घटना इन दिनों जिले में चहुँओर चर्चा का विषय बनी हो रही है। वही हर तरफ लोग इस मर्दानी महिला की तारीफ करते नही थक रहे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.