City Post Live
NEWS 24x7

धनबाद: अवैध गन फैक्टरी में छापेमारी, बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बरामद

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

धनबाद: अवैध गन फैक्टरी में छापेमारी, बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बरामद

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: धनबाद जिले के झरिया थाना अंतर्गत हामिद नगर में अवैध गन फैक्टरी में छापेमारी कर पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बरामद किया है। शनिवार देर रात धनबाद एसएसपी किशोर कौशल ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर गन फैक्टरी का खुलासा किया है। छापेमारी में पुलिस ने गन फैक्टरी के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि झरिया के हामिद नगर में भारी मात्रा में हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार देर रात एक घर में छापेमारी की। पुलिस को घर में एक तहखाना मिला, जिसमें कारखाना चल रहा था। छापेमारी में पुलिस को बड़ी संख्या में तैयार व अर्धनिर्मित पिस्टल मिले हैं। इस दौरान पुलिस ने गन फैक्ट्री के सरगना शब्बीर को भी गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक शब्बीर के अलावा चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो मुंंगेर के हैं। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इस अवैध गन फैक्टरी से अपराधियों को हथियारों की सप्लाई की जाती थी। मामले में अभी और भी लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। जिस घर में फैक्टरी का संचालन होता है उसका मालिक भोलू पहले भी तांबे और पीतल की तस्करी में जेल जा चुका है। 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.