City Post Live
NEWS 24x7

सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, लातेहार: जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय में स्थित सीआरपीएफ 133 वी बटालियन के कैंप में सीआरपीएफ का जवान प्रवीण मोर्चरी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार दोपहर की है। मृतक जवान मनिका कैंप में पदस्थापित था। वह असम के बक्सा जिले का रहने वाला था।
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों के अलावे मनिका थाना प्रभारी सरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वहीं अंचल निरीक्षक विमल कुमार सिंह को दंडाधिकारी नियुक्त कर मृतक जवान के शव का पंचनामा किया गया। हालांकि जवान ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी तो स्पष्ट रूप से नहीं मिल पाई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जवान तनाव में आकर खुद को गोली मारी। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि गत 17 दिसंबर को भी लातेहार में सीआरपीएफ 214 बटालियन के एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जवानों के आत्महत्या करने की लगातार दूसरी घटना से सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान हतप्रभ है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.