City Post Live
NEWS 24x7

मोदी सरकार की उपलब्धियों जन जन तक पहुचायेगी भाजपा: दीपक प्रकाश

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाशने कहा कि कोरोना संकट के बीच सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए मोदी सरकार2 के स्वर्णिम 1 वर्ष की उपलब्धियों को पार्टी जन जन तक पहुचायेगी। प्रकाश रविवार को इस संबंध में अभियान से जुड़े प्रदेश पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश एवम विभिन्न जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से लड़ने में मोदी सरकार की प्रतिबद्धताएवम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के संकल्प को हमे जन जन तक पहुचाना है।
एक साल में हुए ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की जनता को आनंदित किया है। राष्ट्रीय एकात्मता मजबूत हुई है,संस्कृत भारत का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के आह्वान लोकल केलिये वोकल होने को सफल बनाने केलिय संपर्क और संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्तास्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प भी दिलाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पार्टी के तीन कार्यक्रमो व्यक्तिगत संपर्क, डिजिटल संपर्क और वर्चुअल संवाद पर विस्तार से चर्चा की एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना संकट में पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओंने सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए सेवा कार्य किया,गरीबों,जरूरत मंदों, प्रवासी मजदूरों,को घर घर,हाईवे पर, कोरेन्टीन सेंटरों पर भोजन, अनाज,पानी मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया यह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सेवा के साथ एक साल की उपलब्धियों पर संबाद को बढ़ाना है। इस अभियान का माध्यम व्यक्तिगत संपर्क के साथ डिजिटल है। उन्होंनेकहा कि कार्यकर्ता एक ओर कोरोना से बचाओ के उपायों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री जी पत्र को घर घर पहुचायेंगे वही डिजिटल संवाद और वर्चुअल संवाद से भी जनता तक पहुचेंगे।इसमें राष्ट्रीय एवम प्रदेश के नेताओं का सम्बोधन भी होगा। सिंह ने बताया कि पार्टी प्रेस वार्ता के माध्यम से भी उपलब्धि यों को जन जन तक पहुचायेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता गरीबों, जरूरत मंदों के बीच मास्क एवम सैनिटाइजर का वितरण करेंगे।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.