सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में आज 45 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के सामने आए मामलों में हजारीाबाग में 3, रांची में 3 और चतरा में 2 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। लोहरदगा में आज एक नया कोरोना मरीज मिला है। आज के ताजा मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2338 पर पहुंच गया है। शनिवार को रांची के रिम्स में कुल 263 कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 251 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। यहां कुल 8 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें चतरा में 2, हजारीबाग में 3 और राजधानी रांची के रिम्स में भर्ती तीन मरीजों की कोरोना पॉजिटिव के रूप में पहचान की गई है।
झारखंड में शनिवार को मिले 45 कोरोना पॉजिटिव
- रिम्स, रांची : 03
- हजारीबाग : 03
- चतरा : 02
- लोहरदगा : 01
Comments are closed.