सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में मंगलवार को एक बार फिर 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज धनबाद में 2 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। आज 36 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2980 पर पहुंच गई है। दैनिक जागरण संवाददाता अमन मिश्रा के मुताबिक रांची के रिम्स में मंगलवार को कुल 409 कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 392 निगेटिव और 14 केस पॉजिटिव मिले हैं। आज गढ़वा में एक, रिम्स में 3, लोहरदगा में 2 और मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में 8 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। आज अभी तक 119 नए कोरोना मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि 36 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आज दो की मौत भी हुई है। दोनों धनबाद के रहने वाले हैं।
यहां मिले नए मरीज
पूर्वी सिंहभूम : 46, धनबाद : 25, रांची : 20, रामगढ़ : 16, हजारीबाग : 06, लोहरदगा : 03, पलामू : 02, देवघर : 01, गढ़वा : 01, लातेहार : 01, सिमडेगा : 01
यहां मरीज स्वस्थ हुए
गुमला : 13, गिरिडीह : 05, रामगढ़ : 04, चतरा : 03, देवघर : 03, कोडरमा : 03, सरायकेला : 02
Comments are closed.