City Post Live
NEWS 24x7

विधायक ढुलू महतो की सदस्यता समाप्त करें स्पीकरः विजय झा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

विधायक ढुलू महतो की सदस्यता समाप्त करें स्पीकरः विजय झा

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: कतरास शहर के रानी बाजार स्थित आवास में पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा ने विधायक ढुलू महतो की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधायक ढुलू महतो का विवादों के साथ पूराना संबंध है। वे नित्य नए दिन विवादों में पड़ते रहते हैं। एक बार फिर से ढुलू महतो की मुश्किलें बढ़ सकती है। विजय गुरुवार को मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि विभिन्न मामलों में ढुलु महतो को 72 महीने की सजा हो चुकी है। साथ ही महतो के चुनाव आयोग को दिये गये ब्योरे पर भी सवाल खड़ा किया है। इससे पहले सरकार में रहते हुए ढुलू महतो पर पार्टी की ही एक महिला नेत्री ने योन शौषण के प्रयास का आरोप लगाया था। ढुलू महतो पर वर्ष 2013 में पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस कस्टडी से आरोपी को छुड़ाकर ले जाने का आरोप लगा था। पीड़ित पुलिस अधिकारी की तरफ से ढुलू महतो पर कतरास थाना में कई धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में न्यायालय ने दोषी पाते हुए विधायक ढुल्‍लू महतो को 18 महीने की सजा सुनाई थी। साथ ही ढुलू महतो पर  विभिन्न थानों में दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.