City Post Live
NEWS 24x7

ट्रेड यूनियन की हड़ताल से कोयला व्यवसाय पूरी तरह से ठप : सीटू

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

ट्रेड यूनियन की हड़ताल से कोयला व्यवसाय पूरी तरह से ठप : सीटू

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र की झारखंड राज्य कमेटी के आह्वान पर सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार से दो दिवसीय हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियनों ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया। सीटू ने हड़ताल के सफल होने का दावा किया है। सीटू के महासचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए 73 स्थानों पर सड़कों को किसानों ने अवरुद्ध किया है। राज्य में व्यवसाय पूरी तरह से ठप है। इस्पात उद्योग पर हड़ताल का आंशिक असर है। लौह अयस्क में हड़ताल का प्रभाव देखा जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले में तांबे की खदानें पूरी तरह से बंद हैं। पाकुड़ और साहेबगंज में बिजली उत्पादन केंद्र सहित पत्थर के खदानों में भी काम ठप है। राज्य के सभी बैंकों और बीमा कंपनियों में भी हड़ताल का व्यापक असर दिख रहा है। एसबीआई की कुछ शाखाओं में काम हो रहा है। आंगनबाड़ी, सहिया और मध्यान भोजन के कर्मी पूरी तरह से हड़ताल पर हैं। गौरतलब है कि ट्रेड यूनियनों द्वारा 8-9 जनवरी को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पूरे देश में मजूदरों को स्थाई करने, समान काम के लिए समान वेतन देने, महंगाई पर रोक लगाने, 18 हजार न्यूनतम मासिक वेतन और पेंशन लागू करने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.