City Post Live
NEWS 24x7

नीरज सिंह हत्या मामले में न्यायालय में हाजिर हुए विधायक संजीव

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

नीरज सिंह हत्या मामले में न्यायालय में हाजिर हुए विधायक संजीव

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: बहुचर्चित नीरज सिंह हत्या मामले में मंगलवार को विधायक संजीव हाजिर हुए। इस मामले में अदालत में गवाहों का क्रॉस एग्जामिनेशन किया गया। अभीतक तीन लोगों ने न्यायालय के समक्ष अपनी गवाही दर्ज कराई है जबकि समय अभाव के चलते एक गवाह निखिलेश सिंह का क्रॉस एग्जामिनेशन नहीं हो सका। अदालत में पेशी के बाद जेल के लिए निकलते समय विधायक संजीव ने पत्रकारों से कहा कि वे इस मामले में पूरी तरह से निर्दोष हैं और उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने न्यायालय पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि अदालत के फैसले से सबकुछ साफ हो जाएगा। इधर, धनबाद नगर निगम के वर्तमान डिप्टी मेयर और नीरज सिंह के छोटे भाई एकलव्य सिंह ने पत्रकारों से कहा कि विधायक संजीव ने नीरज सिंह की बढ़ती लोकप्रियता से हताश होकर उनकी हत्या करवा दी। विधायक संजीव की बातों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि धनबाद समेत पूरे झारखंड की जनता को पता है कि विधायक कितने निर्दोष हैं। एकलव्य ने कहा कि उन्हें अदालत और कानून- व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.