City Post Live
NEWS 24x7

राज्यभर में मॉनसून सक्रिय, 48घंटों में अधिकांश हिस्सों में बारिश की उम्मीद

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है। अगले 48घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक राज्य में मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में   9 और 10जुलाई को  पूरे झारखंड में बारिश होने का अनुमान है, जबकि 11 जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण पश्चिम जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। 12 जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा मध्य जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी।

14 जुलाई को झारखंड में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इधर पिछले अड़तालीस घ्ांटों में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग 97.2 एमएम दर्ज की गई। रांची में 5.0 मिमी, जमशेदपुर में 19.0 मिमी और डालटेनगंज में 4.0 मिमी वर्षा दर्ज की गयी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.