City Post Live
NEWS 24x7

सोनिया गांधी से मिलकर रांची लौटे झारखंड के स्वाथ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सोनिया गांधी से मिलकर रांची लौटे झारखंड के स्वाथ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

सिटी पोस्ट लाइव,रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद बुधवार को रांची लौट आये। रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर वह दिल्ली गये थे। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह सहित अन्य नेताओं से मुलाकात हुई है। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने सरकार के कार्यों से उन्हें अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती और संगठन के सदस्यता अभियान के बारे में भी विशेष निर्देश दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर बन्ना गुप्ता 24 फरवरी को नयी दिल्ली गये थे। उनके साथ कांग्रेस कोटे के मंत्री रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख और आलमगीर आलम भी गये थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.