सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग का नेतृत्व करने वाले महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद धोनी अपनी गाड़ी से सिमलिया स्थित अपने फार्म हाउस चले गए। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों और दर्शकों की काफी भीड़ लग गई थी। लोग धोनी की एक झलक पाने को बेताब थे। धोनी ने किसी को निराश नहीं किया और अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उल्लेखनीय है कि धोनी की टीम इस साल आईपीएल प्रतियोगिता से बाहर हो गयी है।
Read Also
Comments are closed.