City Post Live
NEWS 24x7

रजरप्पा में पुलिस कार्रवाई के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में बढ़ा तनाव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की पोना के कतारी टोला गांव में पुलिस पर हुए जानलेवा हमले के बाद बड़ी राजनीति शुरू हो गई है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा पुलिस प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के दौरान एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई। इससे उसकी मौत हो गई। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। चंद घंटों में ही पूरा जिला इस खबर को सुनते ही सकते में आ गया। पुलिस ने आनन-फानन में वहां कार्रवाई शुरू की। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए रजरप्पा थाना के अलावा गोला और बरलंगा थाना को भी इस इलाके में तैनात कर दिया गया।

एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव कुमार मिश्रा ने खुद इलाके में कैंप किया है। उनके मार्गदर्शन में रजरप्पा, गोला और बरलांगा थाना प्रभारी पूरे मामले पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। पूरे गांव में बड़े पैमाने पर जवानों की तैनाती कर दी गई है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। डीसी माधवी मिश्रा ने भी इस गंभीर आरोप के बाद चितरपुर अंचल अधिकारी को घटनास्थल पर तैनात कर दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी जावेद हुसैन भी मौका ए वारदात पर मौजूद हैं।

केतारी टोला में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हुए पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प व पथराव मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस पर हमला करने वाले नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार गांव में छापेमारी अभियान चला रही है।

मामले में पुलिस दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस प्रकरण में अब तक 100 से अधिक लोगों का नाम सामने आ चुका है। बुधवार की रात पुलिस की कार्रवाई में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का कायम हो गया है।

ग्रामीणों का कहना कि रात में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस के कई जवान कतारी टोला पहुंची थी। गिरफ्तारी के लिए घरों के दरवाजे तोड़ फोड़ कर रहे थे। इस बीच बुजुर्ग महिला के घर भी पुलिस पहुंची थी। पुलिस उनके घर के दरवाजा खोलने को कहने लगे। तभी बुजुर्ग महिला ने दरवाजा खोला।

बुजुर्ग महिला की नतनी प्रभा कुमारी का कहना है कि हम अपने दादा-दादी के साथ सोए हुए थे। इस बीच पुलिस आई और दरवाजा खोलने को कहने लगे। जब दरवाजा खोला गया तो पुलिस हम लोगों को मारने लगे। इस बीच मेरी दादी जमीन पर घिर गई। उसके बाद रोते हुए वह पड़ोसियों को बुलाने गयी और आ के दादी को उठाने लगी। पर दादी नही उठी, फिर पता चला कि उनकी मौत हो गई है। तब तक वहां से पुलिस भी चली गई। थी। खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग महिला का शव घर पर ही पड़ा हुआ है। साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के इस रवैया से सभी ग्रामीण परेशान है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.