City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री रघुवर दास का हेलीकॉप्टर हुआ खराब, रांची एयरपोर्ट पर दो घंटे इंतजार के बाद रद्द किया दौरा

जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की कुसमाहा पंचायत में आयोजित थी जन चौपाल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मुख्यमंत्री रघुवर दास का हेलीकॉप्टर हुआ खराब, रांची एयरपोर्ट पर दो घंटे इंतजार के बाद रद्द किया दौरा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास का जरमुंडी का दौरा रद्द हो गया। जिस हेलिकॉप्टर से वे जाने वाले थे उसमें तकनीकी खराबी आ गई। मुख्यमंत्री ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दो घंटे तक हेलिकॉप्टर की तकनीकी खराबी दूर किए जाने का इंतजार किया लेकिन उसके बाद दौरा रद्द कर दिया। इस कारण शुक्रवार को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की कुसमाहा पंचायत में आयोजित जन चौपाल में वे शामिल नहीं हो सके। मुख्यमंत्री दास की जगह पर झारखंड के श्रम मंत्री राज पालिवार जन चौपाल में लोगों से मिलेंगे। रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास से मुख्यमंत्री रघुवर दास देवघर जाने के लिए शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से उन्हें जरमुंडी की कुसमाहा पंचायत में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था लेकिन हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण दौरा रद्द करना पड़ा।
ट्वीट कर कहा, अपरिहार्य कारण से जनचौपाल में नहीं आ पाया, कुछ दिनों बाद फिर आऊंगा
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर दौरा रद्द होने की जानकारी दी- `अपरिहार्य कारणवश आज जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की कुसमाहा पंचायत में आयोजित जनचौपाल में शामिल नहीं हो पाया। मेरे स्थान पर श्रम मंत्री राज पालिवार आपसे मुलाकात करेंगे। कुछ ही दिनों में मैं आपके बीच फिर आऊंगा।’

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.