City Post Live
NEWS 24x7

पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर आंदोलन जारी : रहेेश्वर साहू

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर आंदोलन जारी : रहेेश्वर साहू

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा (जेवीएसएम) के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर मोर्चा का संघर्ष और अभियान जारी रहेगा। साहू शनिवार को होटल आलोका में आयोजित मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैठक 28 अक्टूबर को हजारीबाग में हुए आरक्षण बढ़ाओ-अधिकार दो सम्मेलन की समीक्षा एवं आगे की रणनीति व कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। जिसमें कई निर्णय लिये गये। उन्होंने कहा कि पिछड़ों के लिए मंडल आयोग के 25 वर्ष पूरा होने पर 16 नवंबर को रांची में आरक्षण बढ़ाओ-अधिकार दो अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। 20 नवम्बर से सदस्यता अभियान की शुरुआत सभी जिलों में की जायेगी। एक लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान प्रखंड सम्मेलन करा कर नई कमिटि गठित की जायेगी। उन्होंने कहा कि 20 दिसम्बर से 20 जनवरी तक सभी जिलों में सम्मेलन आयोजित कर नई कमिटि का गठन किया जायेगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर 30 जनवरी से आरक्षण बढ़ाओ-अधिकार दो रथ निकाला जायेगा। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ होगा। इसका समापन दो फरवरी को गांधी घाट (रामगढ़) में श्रद्धांजलि सभा के साथ होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 17 फरवरी 2019 को मोर्चा के 12वां स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। 18 फरवरी 2019 को रांची में चतुर्थ महाधिवेशन का आयोजन कर केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा। मतदाता नवचयनित केंद्रीय सदस्य, आजीवन सदस्य एवं जिला समिति के सदस्य होगें। बैठक में मोर्चा की उपाध्यक्ष रेखा मंडल, गुलाब प्रसाद साहु, सूरज नंदन गुप्ता, बिरेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.