City Post Live
NEWS 24x7

तेजस्वी यादव ने कुशवाहा के खिलाफ खेला फिर बड़ा दाव, CM बनने के सपनों पर फेरा पानी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा को फिर बड़ा झटका लगा है। तेजस्वी यादव ने कुशवाहा को फिर बड़ा झटका दिया है।

दरअसल जिस हाथी की सवारी कर उपेन्द्र कुशवाहा बिहार के सीएम बनने का सपना पाले बैठे थे उसी पार्टी यानि बहन जी मायावती की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने ही कुशवाहा का साथ छोड़ दिया है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने पार्टी का दामन छोड़ आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। खुद तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी है।

दरअसल कुशवाहा सीएम बनने की चाहत के साथ महागठबंधन छोड़ कर बाहर हुए थे। महागठबंधन में रहकर भी वे जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लगातार निशाना बना रहे थे उनके नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठा रहे थे।इसके बाद आरजेडी कुशवाहा के महागठबंधन छोड़कर बाहर जाने के बाद भी बुरी तरह भन्नायी हुई है। तेजस्वी यादव बार-बार उन्हें झटके दे रहे हैं। इससे पहले वे आरएलएसपी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी तोड़कर आरजेडी में ले आए थे। वहीं इसके बाद कुशवाहा के खासे करीबी माधव आनंद भी तेजस्वी से मुलाकात के बाद आरएलएसपी से बाहर हो गये थे।

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) के बीच गठबंधन हुआ था। उपेंद्र कुशवाहा 153 सीटों पर और मायावती 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। कुशवाहा इस गठबंधन के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.