City Post Live
NEWS 24x7

बिहार चुनाव में होगी प्रियंका गांधी की एंट्री, सीधे CM नीतीश को देंगी चुनौती

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री होने जा रही है। प्रियंका गांधी सीधे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनौती देने जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी इसके लिए रणनीति तैयार कर रही है।

बिहार में महिला वोट बैंक को लुभाने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी ‘महिला क्रांति महासम्मेलन’ करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस सम्मेलन को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सम्बोधित करने वाली हैं। कहा जा सकता है कि महिलाओं से प्रियंका गांधी के ‘कनेक्शन’ के सहारे कांग्रेस, बिहार की महिलाओं से कनेक्ट होना चाहती है, जिसके एक बड़े हिस्से में शराबबंदी जैसे फैसलों के कारण नीतीश कुमार लोकप्रिय हैं। अहम बात यह भी है कि इसे बिहार के सभी जिलों में एकसाथ आयोजित करने की तैयारी चल रही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक 5 से 10 अक्टूबर के बीच यह सम्मेलन किया जाएगा, जिसे वर्चुअल तरीके से यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक महिला सम्मेलन के लिए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से समय मांगा गया है।समय मिलने के बाद कार्यक्रम का आधिकारिक एलान होगा। सूत्रों के मुताबिक पार्टी का लक्ष्य है कि पूरे बिहार से लगभग 50 हजार महिलाएं सीधे तौर पर सम्मलेन में हिस्सा लें, इसके साथ ही पांच लाख के करीब लोगों को सोशल मीडिया से जोड़ने की भी तैयारी है।

बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक महिला सम्मेलन के लिए हम पूरे बिहार के सभी जिलों में सिनेमा हॉल और ऑडिटोरियम बुक किया जा रहा है ताकि बड़े पर्दे पर महिलाएं प्रियंका गांधी को देख और सुन सकें। ग्रामीण इलाकों में भी कई जगहों पर बड़े स्क्रीन लगाए जाएंगे। इसके अलावा मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए भी बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा जाएगा जिसके लिए लिंक अभी से भेजा जा रहा है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.