City Post Live
NEWS 24x7

सभी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेगी प्लूरल्स पार्टी, घोषित किया चार नाम

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, बेगूसराय: पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लूरल्स पार्टी बेगूसराय के सभी सात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने प्रथम सूची में चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। शेष तीन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। घोषित नामों में सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी के लिए पिछले कई महीनों से समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देकर आयातित लोगों को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

पार्टी द्वारा जारी प्रथम सूची के अनुसार चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. मधु श्वेता एवं बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से डॉ. चाणक्य कुमार झा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से कम्युनिस्ट नेता कन्हैया के ग्रामीण रूपम कुमारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से बिंदु कुमारी को प्रत्याशी बनाया गया है। शेष बचे तीन विधानसभा क्षेत्र बेगूसराय, बखरी और साहेबपुर कमाल के लिए भी प्रत्याशी का चयन कर लिया गया है। बेगूसराय से शिक्षाविद नीरज देव, बखरी से डॉ. संजय सुमन और साहेबपुर कमाल से कौशल यादव प्लूरल्स पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.