City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बिहार प्रभारी बने देवेंद्र फडणवीस

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की तरफ से बुधवार को जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवेंद्र फडणवीस को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए देवेंद्र फडणवीस को भाजपा का प्रभारी बनाए जाने की चर्चा पहले ही चल रही थी। चुनाव के लिए देवेंद्र फडणवीस कई बार बिहार दौरे पर आ चुके हैं। अभी हाल ही में वे भाजयुमो नवनियुक्त अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ बिहार आए हुए थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.