City Post Live
NEWS 24x7

परेशान हुए यशवंत, बोले मैं बहुत अच्छा हिंदू हूं, पर मेरे लिए संविधान सर्वोच्च है

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

परेशान हुए यशवंत, बोले मैं बहुत अच्छा हिंदू हूं, पर मेरे लिए संविधान सर्वोच्च है

 

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: ट्विटर पर लगातार टोल हो रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी भक्तों को हिंदुत्व की भाषा सिखाई है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया और कहा कि दूरदर्शन चैनल पर केंद्र सरकार के एजेंडे को लेकर शुक्रवार को उन्होंने जो ट्वीट किया था। उसे लगभग 7900 लोगों ने लाइक किया है और 1800 लोगों ने उसे रिट्वीट किया है। उसमें लगभग 3400 कमेंट्स किए गए हैं।अधिकांश कमेंट्स बेहद ही अपमानजनक हैं। यह सारे कॉमेंट्स मोदी भक्तों के द्वारा किए गए हैं। ऐसे कमेंट पर उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। यशवंत सिन्हा ने कहा है कि डीडी न्यूज़ पर हिंदू राष्ट्र को लेकर की गई टिप्पणी, वर्तमान व्यवस्था और संवैधानिक ढांचे को दर्शा रहा था। लेकिन ऐसे ट्वीट पर अपमानजनक कमेंट्स कर मोदी भक्त अपने संस्कारों का परिचय दे रहे हैं। यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं बहुत ही अच्छा हिंदू हूं, जैसा कि देश में अन्य लोग हैं। लेकिन मेरे लिए भारत का संविधान सर्वोच्च है और मैं अंतिम सांस तक इसका बचाव करूंगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.