City Post Live
NEWS 24x7

देशवासियों का ध्यान भटकाने के लिए चल रहा रामायण और महाभारत : यशवंत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

देशवासियों का ध्यान भटकाने के लिए चल रहा रामायण और महाभारत : यशवंत

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने रामायण और महाभारत के प्रसारण पर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि प्राचीन धार्मिक सीरियल का प्रसारण सिर्फ इसलिए किया जा रहा है कि सरकार लोगों का ध्यान असली समस्या से भटका सके। आज देश की जनता कितनी संकट में है, इससे लोग अनजान रहें। उन्होंने गुरुवार की शाम ट्वीट कर कहा कि प्राचीन रोम में शासक लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अखाड़े का आयोजन करते थे। उस अखाड़े में एक शानदार योद्धा, जंगली पशुओं के साथ लड़ता था। इससे लोगों का बेहतर मनोरंजन होता था और शासक उनका ध्यान भटका कर समस्याओं को दबाने का प्रयास करते थे। यही साजिश वर्तमान परिस्थिति में मोदी सरकार कर रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने रामायण और महाभारत के प्रसारण पर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि प्राचीन धार्मिक सीरियल का प्रसारण सिर्फ इसलिए किया जा रहा है कि सरकार लोगों का ध्यान असली समस्या से भटका सके।

यशवंत सिन्हा ने साफ तौर पर इशारा किया है कि आज देश में सरकारी दूरदर्शन चैनल पर प्राचीन धार्मिक धारावाहिकों का प्रसारण इसलिए किया जा रहा है कि लोगों का ध्यान असली समस्या पर ना जाए। सरकार इस समस्या को दबाने का प्रयास कर रही है। लोग यह नहीं देख पा रहे हैं कि कितने गरीब और लाचार लोग कहां फंसे हुए हैं। किस तरीके से उन्हें अनाज के बिना रहना पड़ रहा है। किस तरीके से उनके परिवार और बच्चे तड़प रहे हैं। लॉक डाउन में फंसे लोगों का ध्यान रखने के बजाय सरकार लोगों का ध्यान ही भटका रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.