City Post Live
NEWS 24x7

मुख्तार अब्बास नकवी ने रांची में आठ दिवसीय हुनर हाट मेला का किया उद्घाटन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

मुख्तार अब्बास नकवी ने रांची में आठ दिवसीय हुनर हाट मेला का किया उद्घाटन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से राजधानी रांची के हरमू मैदान में आयोजित आठ दिवसीय हुनर हाट मेला का उद्घाटन रविवार को हुआ। आठ दिनों तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और अर्जुन मुंडा ने संयुक्त रूप से किया। हुनर हाट मेला राजधानी रांची में पहली बार लगाया गया है। जिसमें 100 क्राफ्ट के स्टॉल लगाये गये हैं। हुनर हाट मेला में 22 राज्यों का हुनर दिखेगा। यहां हिमाचल प्रदेश की ट्राइबल ज्वेलरी, गुजरात का अजरख का स्टॉल लगाया गया है। यहां प्रत्येक दिन दो घंटे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा । हुनर हाट मेला के समापन के अवसर पर आठ मार्च को एंकर और हास्य अभिनेता विनोद बजाज मौजूद रहेंगे और अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे। मेला में बिहार के चून्हे से लेकर नवाबी पकवान, लखनवी चिकनकारी के साथ पटियाला की मशहूर फूलकारी और जूती भी मौजूद है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों के भी स्टॉल लगाए गए हैं। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.