City Post Live
NEWS 24x7

रुझानों में झामुमो-कांग्रेस बहुमत की ओर, भाजपा 28 सीटों पर आगे

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रुझानों में झामुमो-कांग्रेस बहुमत की ओर, भाजपा 28 सीटों पर आगे

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती जारी है। कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन 42 सीटों के साथ बहुमत की ओर बढ़ रहा है, जबकि भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक की मतगणना के अनुसार जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास 1449 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय को अभी तक महज 6,763 मत ही मिले हैं। डाल्टनगंज विधानसभा सीट से भाजपा के आलोक कुमार चौरसिया 11,888 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मंत्री कृष्णनंद त्रिपाठी 5752 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चाईबासा विधानसभा सीट से तीसरा चरण में झारखंड मुक्ति मोर्चा के दीपक बिरुआभारतीय जनता पार्टी के जेबी तुबिद से 7,910 मतों से आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड समाप्त होने के बाद जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह 4,543 मत से आगे चल रहे हैं। देवेंद्र सिंह को 15134 मत प्राप्त हुए हैं जबकि कांग्रेस के बन्ना गुप्ता को 10591 मत मिले हैं। हजारीबाग सदर से भाजपा के मनीष जायसवाल 7,753 मतों से 3 राउंड में आगे हैं। खूंटी तोरपा से बीजेपी के कोचे मुंडा 5491 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर जेएमएम के सुदीप गुड़िया और पौलुस तीसरे स्थान पर हैं। पलामू की हुसैनाबाद विधानसभा सीट से बसपा के शेर अली 3,893 वोटों के साथ बढ़त बनाये हुए हैं। एनसीपी के कमलेश कुमार सिंह 3321 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गोड्डा विधानसभा क्षेत्र तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद भाजपा के अमित कुमार मंडल 5247 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। तीसरे चक्र की गणना के बाद झामुमो के भूषण तिर्की भाजपा के मिशिर कुजूर से  3632 वोट से आगे है। सिसई विधानसभा क्षेत्र में चतुर्थ चक्र की गणना के बाद झामुमो के जिगा सुसारन होरो उर्फ जिगा मुंडा भाजपा के दिनेश उरांव से 9790 वोट से आगे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.