City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 पोजिटिव केस सामने आए

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 पोजिटिव केस सामने आए

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 9 नए पोजिटिव मामले के सामने आने और एक मौत की घटना से सूबे में हडकंप मच गया है। राज्य में कोरोना के 9 नए मामले सामने आने के बाद पोजिटिव मरीजों की संख्या चार से बढकर 13 हो गई है। जिनमें रांची में 7, बोकारो में 5 और हजारीबाग में 1 पॉजिटिव केस है।
वहीं सूबे में कोरोना से पहली मौत बोकारो में हुई है। मृतक बोकारो के साड़म का रहने वाला है जिसकी उम्र 65 साल थी। बुजुर्ग का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं था। उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये जाने के बाद उसे बीजीएच में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गयी। राज्य में कोरोना पोजिटिव के 9 नए मामलों में रांची के हिन्दपीढ़ी में कोरोना पॉजिटिव दूसरी महिला के संपर्क में आने वाले 5 लोग कोविड-19 पॉजिटिव निकले, वहीं बोकारो में कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क वाले 3 लोग संक्रमित निकले। सूबे में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 पहुंच गई है। गौरतलब है कि झारखंड में कोरोना अब अपना असली रुप दिखाने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने गुरूवार को बताया कि दो 9 नये मरीज मिले हैं, सभी पहले से पीड़ित दो मरीजों के परिवार के हैं। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.