City Post Live
NEWS 24x7

हजारीबाग में आइसक्रीम फैक्ट्री से गैस लीक मामले की जांच शुरू

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

हजारीबाग में आइसक्रीम फैक्ट्री से गैस लीक मामले की जांच शुरू 

सिटी पोस्ट लाइव, हजारीबाग: हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार मल्लाह टोली स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री से गैस लीक मामले में प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आइसक्रीम फैक्ट्री को सील कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से आइसक्रीम फैक्ट्री के आस-पास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो। घटनास्थल की ओर लोगों को जाने से रोका जा रहा है। हालांकि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि अविलंब इस फैक्ट्री को बंद किया जाए। गौरतलब है कि हजारीबाग जिला मुख्यालय के रिहायशी इलाके मल्लाह टोली में गुरुवार की देर रात लगभग 9:20 में अचानक आइसक्रीम फैक्ट्री से गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। गैस रिसाव के कारण कंचन देवी (55) की मौत हो गई, जबकि करीब 25 से अधिक लोग बीमार हो गए । इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल व आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.