City Post Live
NEWS 24x7

हजारीबाग सदर, माण्डू व बरही में तीन बजे तक व बरकट्ठा में पांच बजे तक होगा मतदान

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

हजारीबाग सदर, माण्डू व बरही में तीन बजे तक व बरकट्ठा में पांच बजे तक होगा मतदान

सिटी पोस्ट लाइव, हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण में गुरुवार को वोट डाले जायेंगे। जिले की हजारीबाग सदर, मांडू तथा बरही विधानसभा सीट के लिए मतदान अवधि पूर्वाहन 7 बजे से अपराहन 3 बजे तक है। बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान समय सुबह 7 बजे से अपराहन 5 बजे तक रखा गया है। हजारीबाग सदर से 15, मांडू से 22, बरही से 14 एवं बरकट्ठा से 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिले में कुल 1672 बूथ हैं, जिसमें कुल 1395421 मतदाता हैं। बरकट्ठा विधानसभा से 177480 पुरुष मतदाता तथा 160587 महिला तथा 5 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। बरही से 15 1024 पुरुष एवं 136452 महिला मतदाता तथा 1 ट्रांसजेंडर मतदाता है। मांडू से 203745 पुरुष तथा 182483 महिला एवं एक ट्रांसजेंडर मतदाता है। हजारीबाग सदर में पुरुष मतदाताओं की संख्या 201486 है तथा 182156 महिला एवं एक ट्रांसजेंडर मतदाता है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 358 सेक्टर बनाए गए हैं। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी, कटकमदाग, नगर निगम क्षेत्र, सदर तथा दारू प्रखंड के 486 बूथों को 13 जोन में विभाजित कर 79 सेक्टर बनाए गए हैं। उसी प्रकार बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के बरकट्ठा, चलकुशा, इचाक, दारू एवं टाटीझरिया प्रखंडों को 10 जोन में विभाजित करते हुए 48 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 470 बूथ हैं। बरही विधानसभा क्षेत्र के चैपारण, पदमा एवं बरही ब्लॉक को 10 जोन में विभाजित कर 154 सेक्टर बनाए गए हैं। कुल बूथों की संख्या 402 है। इसी तरह बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी, बड़कागांव ब्लॉक को पांच जोन में बांटा गया है, जिसमें 35 सेक्टर बनाए गए हैं। यहां हजारीबाग जिले के क्षेत्र में कुल बूथों की संख्या 237 है, वहीं मांडू विधानसभा क्षेत्र के 520 बूथों को 9 जोन में विभाजित कर विष्णुगढ़, टाटीझरिया, डाडी एवं चुरचू ब्लॉक में 42 सेक्टर बनाया गया है। जिले में कुल 7 महिला बूथ संचालित हैं। 472 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। बरकट्ठा के 84 बूथ, बरही के 95 बूथ, मांडू के 9 बूथ एवं हजारीबाग सदर के कुल 214 बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। बिष्णुगढ़ तथा चैपारण के 19 बूथों पर हेली ड्रॉपिंग की व्यवस्था की गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 854 संवेदनशील तथा 702 अतिसंवेदनशील बूथ चिन्हित किए गए हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.