City Post Live
NEWS 24x7

दिल्ली की आग में तबाह हुआ बिहार, मरने वाले बिहारी मजदूरों को मिलेगा मुआवजा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

दिल्ली की आग में तबाह हुआ बिहार, मरने वाले बिहारी मजदूरों को मिलेगा मुआवजा

सिटी पोस्ट लाइवः दिल्ली लगी भीषण आग से बिहार के कई घर तबाह हो गये हैं। घर चलाने के लिए परदेश जाने वाले कई मजदूर अब अपने घर नहीं लौटैंगे क्योंकि इस आग में झुलसकर उनकी जान चली गयी है। दिल्ली के रानी झांसी रोड पर हुए अग्निकांड में 43 लोगों की जान चली गयी है। मरने वालों में कई मजदूर बिहार के भी हैं। कुल 43 मृतकों में 34 की मौत लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) और 9 की मौत लेडी हार्डिंग्स अस्पताल में हुई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में बिहार के भी कई मजदूर शामिल है।दिल्ली के अगलगी की घटना में लोगों की हुई मौत पर सीएम नीतीश कुमार मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की इश्वर से प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये श्रम विभाग की तरफ से तथा एक-एक लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है।

सीएम ने दिल्ली में बिहार के स्थानीय आयुक्त, संयुक्त श्रम आयुक्त के साथ अन्य अधिकारियों को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ साथ हरसंभल सहायता उपलब्द कराने हेतु निर्देश दिया है। बिहार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विजय सिन्हा ने कहा कि श्रमायुक्त को दिल्ली जाने और घटना की पूरी तहकीकात कर सकें। उन्होंने कहा कि घायलों की भी पूरी मदद करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.