City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड महागठबंधन में सीट शेयरिंग का एलान, प्रेस कांफ्रेंस से आरजेडी ने बनायी दूरी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड महागठबंधन में सीट शेयरिंग का एलान, प्रेस कांफ्रेंस से आरजेडी ने बनायी दूरी

सिटी पोस्ट लाइवः झारखंड महागठबंधन से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग का एलान हो गया है। महागठबंधन की ओर से बकायदा प्रेस काॅफ्रेंस कर सीट शेयरिंग का एलान किया गया है लेकिन दिलचस्प यह है कि इस प्रेस काॅन्फ्रेंस में आरजेडी शामिल नहीं हुई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी रांची में हीं मौजूद हैं लेकिन न तो तेजस्वी यादव इस प्रेस काॅन्फ्रेंस में शामिल हुए हैं और न हीं आरजेडी का कोई दूसरा नेता इस प्रेस काॅफ्रेंस में शामिल हुआ है। जेएमएम की ओर से इस पीसी में कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मौजूद थे जबकि कांग्रेस की ओर से झारखंड के चुनाव प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मौजूद थे।

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का जो फार्मूला तय हुआ है उसके मुताबिक जेएमएम झारखंड की 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरजेडी के लिए 7 सीटें छोड़ दी गयी है। प्रेस कांफ्रेंस से आरजेडी के नदारद रहने पर यह कयास भी लग रहे हैं कि क्या महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है? क्या आरजेडी को सीटों का यह फार्मूला मंजूर नहीं है जो जेएमएम ने तय किया है? क्या सात सीटों पर आरजेडी मानने को तैयार नहीं है? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में मिलेंगे लेकिन कल हीं तेजस्वी यादव रांची पहुंचे थे और देर रात तक हेमंत सोरेन और कांग्रेसी नेताओं के साथ उनकी बैठक चली थी। दावा किया गया था कि सीटों का फार्मूला सेट है बस एलान बाकी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.