City Post Live
NEWS 24x7

लालू की रिहाई के लिए रांची में जलेंगे 10 हजार दीप, नामकुम में आरजेडी का दीपोत्सव

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

लालू की रिहाई के लिए रांची में जलेंगे 10 हजार दीप, नामकुम में आरजेडी का दीपोत्सव

सिटी पोस्ट लाइवः पूरा देश आज दीपावली का त्योहार मना रहा है लेकिन आरजेडी की दीपावली इस बार कुछ अलग होगी। झारखंड में आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने अनोखी दीपावली की तैयारी की है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए आज रांची के नामकुम स्टेशन के हनुमान मंदिर में आरजेडी के कार्यकर्ता 10 हजार दिए जलाएंगे। रांची में इस आयोजन के बैनर पोस्टर चस्पा हैं।

आपको बता दें किं चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लंबे वक्त से बीमार हैं और रांची के रिम्स में उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को आरजेडी के कई नेताओं ने उनसे रिम्स में मुलाकात की थी। रिम्स में भी कल आरजेडी कार्यकर्ताओं ने दीपावली मनायी और मिठाईयां बांटी थी। आरजेडी कार्यकर्ता अनिल यादव की ओर से यह आयोजन किया गया था।

रांची से कृष्णा उपाध्याय की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.