City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड : डांडिया धूम मचा ले में जमकर हुई मस्ती, लोगों ने मचाया धमाल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड : डांडिया धूम मचा ले में जमकर हुई मस्ती, लोगों ने मचाया धमाल
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: नवरात्रि के अवसर पर डांस रिवोल्यूशन अकादमी की ओर से दिगंबर जैन भवन में डांडिया-गरबा नाइट डांडिया धूम मचा ले का आयोजन किया गया। म्यूज़िक पर डांडिया सॉन्ग सभी जमकर झूमे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर सभी डांडिया के रंग में रंगे दिखे। हर वर्ष डांडिया नाइट के साथ ही अकादमी का वार्षिक महोत्सव भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष डांस रेवोलुशन अकादमी का पांचवां वार्षिक महोत्सव मनाया गया। महोत्सव का उद्घाटन सांसद संजय सेठ और अकादमी के डायरेक्टर राज सिन्हे के पिता राजेंद्र प्रसाद ने किया। डांडिया धूम मचले की थीम पर लोगों ने खूब मस्ती की और धमाल मचाया। भारतीय परिधान में महिलाएं, पुरुष और बच्चे कार्यक्रम की शान बढ़ा रहे थे। कार्यक्रम में 200 से ज्यादा महिलाएं और बच्चों ने नित्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लगभग 34 डांस प्रस्तुत किये गए। आरंभ गणेश वंदना और दुर्गा मां के गीत से हुआ। इसे 40 महिलाएं और लड़कियों ने एक साथ एक स्टेज पर डांस प्रस्तुत किया। वार्षिक महोत्सव में लोकगीत, बॉलीवुड सांग और अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं के गीतों पर सभी ने शानदार प्रस्तुति दी। दुर्गा मां के गीत पर डांस ने लोगों भक्ति में लीन कर दिया। वहीं, देश भक्ति के गानों पर शहीद सैनिको को याद कर लोग की आंखें नम हो गईं। बच्चों के अलग-अलग डांस लोगों के आकर्षण के केंद्र रहे। मराठी सांग अप्शरा आली और हिचकी सांग के डांस द्वारा सभी ने मराठ का मज़ा लिया। वही कई सांग ने लोगों को जोश और उत्सह से भर दिया। साइको सैया और एक परदेशी मेरा दिल ले गया गाने पर किये गये नृत्य ने लोगों की खूब तालियां बटोरी और माहौल रंगीन बन गया। कार्यक्रम में पाज़ेब से दीपक सिन्हा, दी पाज़ेब से सतीश नाथ शाहदेव, जय डांस अकादमी के जय सोनी, गोल्डन स्टेपर से दिनेश देवघरिया, झारखंड के प्रसिद्ध ऩत्य निर्देशक राजू तिर्की शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में देर रात पुरस्कार विरतण किया गया। इसमें प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और शील्ड दिये गए। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय सिन्हा, अंजय सिंह, सचिन, कुंदन, नीतू कुमारी, पिंकी सिन्हा, प्रीति सिन्हा, पालक, प्रियांश और डांस रेवोलुशन अकादमी परिवार के सदस्यों में अहम भूमिका नियायी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.