City Post Live
NEWS 24x7

अब बाढ़ पर बिगड़ी बात, गिरिराज सिंह ने दी नसीहत-‘राहत पहुंचाईए राजनीति मत कीजिए’

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

अब बाढ़ पर बिगड़ी बात, गिरिराज सिंह ने दी नसीहत-‘राहत पहुंचाईए राजनीति मत कीजिए’

सिटी पोस्ट लाइवः बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच के रिश्ते सामान्य नहीं रहे। दोनों दलों के बीच तल्खी लगातार बढ़ रही है। इस आग में घी डालने का काम करते हैं गिरिराज सिंह सरीखे बीजेपी के कद्दावर नेताओं के बयान। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अब बाढ़ को लेकर बिहार सरकार को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि सरकार को बाढ़ पर राजनीति करने की बजाय बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाना चाहिए। गिरिराज सिंह लगातार अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लेने में लगे हैं। उन्होंने कल ही कहा था की बिहार सरकार बेगूसराय जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि बेगूसराय जिले के कई इलाके जहां बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। वहीं कई इलाकों में सुखाड़ भी किसानों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा चुका है। इसे देखते हुए बिहार सरकार को बाढ़ और सुखाड़ से पीड़ित जिला बेगूसराय को घोषित करना चाहिए, लेकिन बिहार सरकार ने ऐसा नहीं किया है।

आज भी सुबह से गिरिराज सिंह चमथा और बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ से हलकान लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने में जुटे हैं।इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बाढ़ सुखाड़ एक आपदा है इस पर किसी को भी राजनीति करने की जरूरत नहीं है बल्कि प्रभावित लोगों तक जितना जल्द से जल्द मदद पहुंचे सरकार इसके लिए प्रयास करे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.