City Post Live
NEWS 24x7

भौतिक सुखों के पीछे भागते मानव का रुकता जा रहा आध्यात्मिक विकास : निर्मला बहन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

भौतिक सुखों के पीछे भागते मानव का रुकता जा रहा आध्यात्मिक विकास : निर्मला बहन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: ब्रह्माकुमारी संस्थान की निर्मला बहन ने कहा कि भौतिक सुखों के पीछे भागते मानव का आध्यात्मिक विकास रुकता जा रहा है। आत्मिक बल के अभाव के कारण नैतिक मूल्यों का बहुत पतन हो गया है। ब्रह्माकुमारी संस्थान के पाठ्क्रमों द्वारा आने वाला युग एक बेहतर युग और आनन्द व खुशी का समय होगा। निर्मला बहन रविवार को रांची के ब्रह्माकुमारी संस्थान चौधरी बगान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि राजयोग ध्यान, ज्ञान और आत्मविश्वास ही ऐसे साधन हैं जिनसे आत्मा जागृत होती है। इन साधनों के उपयोग से उत्पन्न विवेक-बुद्धि से ही हम वास्तविकता को समझ पाते हैं। इसके उत्पन्न होते ही अंदर की ज्ञान ज्योति प्रज्वलित हो जाती है और अज्ञान अंधकार मिट जाता है। परमात्म शक्तियों और वरदानों की अनुभूति कार्यक्रम में उन्होंने कहा खुदा ही आनन्द का शिखर है। ध्यान के बाद श्रद्धा उत्पन्न करने का दूसरा साधन ज्ञान है। शरीर की सेवा भौतिक साधनों से करने के साथ-साथ आत्मा की उन्नति के लिए राजयोग का अभ्यास जरूरी है। श्रद्धायुक्त राजयोग अभ्यास मनुष्य को शालीन और संस्कारवान बनाता है। ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनें अपने सात्विक गुणों और सेवाभाव से विश्व में श्रद्धा की मूर्ति बन गयी हैं। उन्होंने कहा कि जिसने आत्मिक आनन्द और दिव्य शान्ति की अनुभूति कर ली है, उसे क्षणिक इन्द्रिय सुख आकृष्ट नहीं कर सकते। आध्यात्मिक परिपक्वता आने पर सांसारिक वासनाएं और तृष्णा स्वतः ही नष्ट हो जाती है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.