City Post Live
NEWS 24x7

मंडल डैम के 780 विस्थापित परिवारों को मिलेंगे एकमुश्त 15-15लाख रुपये

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

मंडल डैम के 780 विस्थापित परिवारों को मिलेंगे एकमुश्त 15-15लाख रुपये

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी महीने में उत्तर कोयल परियोजना के मंडल डैम परियोजना की आधारशिला रखी, इस परियोजना को लेकर तेजी से प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जलसंसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्त्तमान में मंडल डैम का एफ.आर.एल. 341 मीटर निर्धारित किये जाने के कारण डूब क्षेत्र में निवास कर रहे 780 विस्थापित परिवारों को एकमुश्त 15-15लाख रुपये की राशि देने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। विभाग की ओर से यह भी साफ किया गया है कि इस परियोजना के स्वीकृत आई.आर. के अनुसार वर्त्तमान परिप्रेक्ष्य में बिहार से ज्रूदा झारखंड क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराना संभव नहीं है। इस परियोजना के अंतर्गत मंडल डैम के एफआरएल 367.28मीटर पर होने वाले 634 विस्थापितों परिवारों को वर्ष 1985-87 में पुनर्वास नीति 9181 के तहत सभी सुविधाओं का भुगतान कर दिया गया था। उत्तर कोयल परियोजना के पूरा होने के बाद एक लाख 11 हजार 521 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, जिसमें झारखंड के 19604 हेक्टयर (करीब 17.57प्रतिशत क्षेत्र) और बिहार के 91917 हेक्टयर (82.43प्रतिशत क्षेत्र) पड़ता है। इस परियोजना के अंतर्गत मंडल डैम के एफआरएल 367.28मीटर पर 15 गांवों के 634 परिवारों को विस्थापित किया गया था। वर्त्तमान में मंडल डैम का एफआरएल 341मीटर निर्धारित किये जाने के कारण  सिर्फ आठ गांवों के 780 विस्थापित परिवार डूब क्षेत्र में ही निवास कर रहे है, जिन्हें डूब क्षेत्र से हटाया जाएगा।

                                                                                                                                                                      पत्रकार रवि सिन्हा

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.