City Post Live
NEWS 24x7

11 सूत्री मांगों को लेकर राज मिस्त्री मजदूर संघ का धरना

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

#citypostlive केवटी : राज मिस्त्री मजदूर संघ ने अपने ग्यारह सूत्री मांगो को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांगों में मिस्त्री एवं मजदूरों का केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा श्रमिक में बढ़ोतरी, लेबर कार्ड अविलंब बनाने, मजदूरों के परिवार को राशन कार्ड मुहैया कराने, तथा मजदूरों का हेल्थ कार्ड कैम्प लगाकर बनाने आदि शामिल हैं। धरना का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम ने की। धरना स्थल पर मो. शमीम की अध्यक्षता में हुई। सभा में वक्ताओं ने मांगो पर विचार करते हुए मजदूर के हित आवश्यक पहल की जरूरत बतायी। सभा को संघ के जिला संयोजक अवधेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष रमण कुमार मिश्र, प्रखंड संयोजक राम कुमार साह, बबलू सहनी, अशोक सहनी राम प्रसाद सहनी, महेन्द्र राम, अधीर झा, विपत राम जसबंत दास, रामबाबू यादव, शंभु शर्मा तथा अमर कांत झा आदि ने संबोधित किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.