#citypostlive दरभंगा : पत्रकारों की समस्याओं को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की दरभंगा इकाई के द्वारा एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह से मिला। 13 सूत्री मांगो के समर्थन क्रमवार जिलाधिकारी से वार्ता के पश्चात जिला एवं राज्य स्तरीय मांगो पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने वार्ता के क्रम जिलास्तरीय मांगो पर विचार करने का आश्वासन देते हुए राज्य स्तरीय मांगो को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी लाल बाबू सिंह भी मौजूद थे। युनियन की मुख्य मांगों में मीडिया और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए कमिटी का गठन शामिल है। शिष्टमंडल में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से अमरेश्वरी चरण सिन्हा, शशि मोहन “भारद्वाज ‘, संजीव कुमार, विजय श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, राजीव रंजन झा, मनोज दास, दीपक कुमार, मो. फिरदौस अली, विशाल भंडारी, संतोष कुमार मंडल, पुरुषोतम कुमार चौधरी, प्रकाश झा, विनय कुमार, संजय मिश्रा शामिल थे।
Read Also
Comments are closed.