#citypostlive बहेड़ी : प्रखण्ड के मधुवन स्थित मिथिला मत्स्य हेचरी व बहेड़ी स्थित आशा मत्स्य हेचरी का शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर स्थल निरिक्षण किया। बता दें कि जिला पदाधिकारी ने 12 बजे दिन में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ दोनों स्थलों का निरिक्षण किया। इन हेचरियों को देखकर जिला पदाधिकारी दंग रह गए। ये दोनों हेचरी की उत्कृष्ट, व्यवस्थित व्यवस्था देखकर वे गदगद हो गए। उन्होंने इसके विकास में हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला जदयू उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह, बीडीओ भगवान झा, सीओ विमल कुमार कर्ण, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश साह, प्रखण्ड युवा जदयू अध्यक्ष रामशंकर सिंह, हेचरी के अरुण कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
Read Also
Comments are closed.