City Post Live
NEWS 24x7

मिर्ची हमला : वकील का आरोप, पब्लिसिटी स्टंट के लिए केजरीवाल ने बनाया मोहरा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

मिर्ची हमला : वकील का आरोप, पब्लिसिटी स्टंट के लिए केजरीवाल ने बनाया मोहरा

सिटी पोस्ट लाइवः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई बार हमले हुए हैं। उन पर स्याही फेंकी गयी है, उन्हें थप्पड़ मारा गया है। हाल हीं में एक युवक ने उन पर मिर्ची पावडर से हमला कर दिया था। केजरीवाल पर यह हमला दिल्ली सचिवालय में हुआ था। हमले के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मिर्ची पावडर से हमला मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी के वकील ने सीएम केजरीवाल पर पब्लिसिटी स्टंट के लिए युवक को मोहरा बनाने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने कल हमले के आरोपी को जमानत देने से इंकार कर दिया।

हांलाकि आरोपी ने कोर्ट में जो बयान दिया है उससे राजनीतिक विवाद बढ़ सकता है। आरोपी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली सचिवालय में घुसने में उसकी मदद की थी। अज्ञात व्यक्ति की सहायता की वजह से कहीं उसकी चेकिंग नहीं की गयी। वहीं आरोपी के वकील ने कोर्ट में कहा कि यह हमला सीएम केजरीवाल के द्वारा करवाया गया एक पब्लिसिटी स्टंट था। और इस पब्लिसिटी स्टंट के लिए उनके क्लाइंट को मोहरा बना गया। अब आरोपी को इस मामले की सुनवाई के लिए 19 दिसम्बर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.