City Post Live
NEWS 24x7

पलामू का टूटेगा सुखाड़ व अकाल से नाता : ज्योतिरीश्वर सिंह

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

पलामू का टूटेगा सुखाड़ व अकाल से नाता : ज्योतिरीश्वर सिंह

रांची : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा कि पलामू प्रमंडल का नाता सुखाड़ और अकाल से टूटे और यहां के किसान समृद्धशाली बनें, इस दिशा में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पूरी सक्रियता के साथ काम हो रहा है। यदि गौर किया जाये, तो एकीकृत बिहार के जमाने से प्रकृति से अधिक पलामू प्रमंडल का इलाका राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां के किसान मेहनती हैं, पर सिंचाई के अभाव में वह कुछ बेहतर नहीं कर पाते थे। झारखंड राज्य गठन के बाद यह उम्मीद की गयी थी कि अब यह इलाका राजनीतिक उपेक्षा से निकलकर विकास की राह पकड़ेगा। सौभाग्य से राज्य गठन के बाद लगातार पांच वर्षों तक जल संसाधन मंत्रालय पलामू प्रमंडल के प्रतिनिधियों के पास ही रहा। लेकिन उनके एजेंडे में खेतों में हरियाली और किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाना नहीं था। इस वजह से सत्ता में भागीदारी के बाद भी पलामू प्रमंडल में बदलाव नहीं आया था। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब शासन के स्तर से इलाके को सुखाड़ व अकाल से मुक्त बनाने की दिशा में ईमानदारी से काम हो रहा हो। सिंह ने कहा कि पलामू-गढ़वा को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर तत्काल तीन चरणों में राहत कार्य चलाने का निर्देश सीएम दास द्वारा दिया गया है। किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी पर रबी का बीज व मुफ्त में बीमा होगा। साथ ही सखी मंडल के माध्यमों से पशुपालन को बढ़ावा दिया जायेगा। सोन नदी से पलामू में पानी पहुंचाने की जो योजना है, उसका भी शिलान्यास 2019 में होगा। इससे यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास पलामू प्रमंडल की स्थिति को बदलने के लिए काम कर रहे है और उनकी प्राथमिकता में पलामू प्रमंडल के गांव और यहाँ के किसान हैं ।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.