City Post Live
NEWS 24x7

सीएम आवास घेरने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सीएम आवास घेरने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने एसएसपी आवास के समीप रोक लिया, जहाँ उनकी और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर झड़प भी हुई। बाद में पुलिस ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर होटवार स्थित जेल कैंप ले गयी, जहां सभी को देर शाम रिहा कर दिया गया। इससे पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस की सैकड़ों महिलाएं मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष इकट‌्ठा हुई। इसके बाद गुंजन सिंह के नेतृत्व में सीएम आवास का घेराव करने के लिए सभी महिला कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में जाने लगी। इस जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी शामिल हुए। गुंजन सिंह ने कहा कि राज्य में शराबबंदी की मांग महिला कांग्रेस शुरू से करते आयी है। पूरे राज्य में शराब पीने से कई लोगों की जान जा चुकी है। फिर भी रघुवर सरकार कान में तेल डालकर सोयी हुई है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों हातमा बस्ती में शराब से हुई मौत के बाद भी सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी। राज्य में शराब से मृत लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शराब दुकानों के आसपास महिलाओं का चलना दुभर हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शराब पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार प्रशासन के बल पर महिलाओं पर लाठीचार्ज जैसी शर्मनाक घटना घटित करवा रही है और राज्य में शराब की बिक्री कर राज्य की जनता को जान से मारने के लिए उतारू है। रघुवर सरकार शराबबंदी के हर आवाज को दबाना चाहती है, जिसे महिला कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। गुंजन ने कहा कि महिला कांग्रेस राज्यपाल से मांग करती है कि अविलम्ब राज्य में शराब बिक्री पर हस्तक्षेप करते हुए शराब बंदी लागू की जाय। यदि शराब बंदी राज्य में लागू नहीं की गयी तो महिला कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करती रहेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.