City Post Live
NEWS 24x7

सहरसा : शिवेंद्र सिंह जिशु ने छोड़ा भाजपा का दामन, लगातार अनदेखी करने से थे खफा

महिषी क्षेत्र में भाजपा को दिलाई थी बड़ी पहचान

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सहरसा : शिवेंद्र सिंह जिशु ने छोड़ा भाजपा का दामन, लगातार अनदेखी करने से थे खफा

सिटी पोस्ट लाइव : वर्षों से भाजपा की जमीन तैयार करने में अपना धन और बल झोंकने वाले शिवेंद्र सिंह जिशु ने आखिरकार पार्टी को अलविदा कह दिया। भाजपा के लिए लंबे समय से अपनी खास और जमीनी सेवा देने वाले पंचायती राज प्रकोष्ठ के कोशी क्षेत्रीय सह प्रभारी सह वीरगांव पंचायत के मुखिया शिवेंद्र सिंह जिशु ने अपने पद व प्राथमिक सदस्यता से आज अचानक त्याग पत्र दे दिया है।मुखिया जिशु ने अपना त्याग पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के बिहार संयोजक को भेज दिया है। भाजपा की सदस्यता व पद छोड़ने पर वीरगांव पंचायत के मुखिया शिवेंद्र सिंह जिशु ने सिटी पोस्ट लाइव से कहा कि उन्होंने 18 वर्षों तक पार्टी की सेवा की है। उसके बाबजूद उन्हें लगातार जिला भाजपा की अनदेखी का शिकार होना पड़ा।

मुखिया ने कहा कि महिषी प्रखंड प्रमुख चुनाव में दो-दो बार महागठबंधन के उम्मीदवार को हराने का काम उनके द्वारा किया गया, लेकिन भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, भुतपूर्व विधायक, प्रदेश स्तरीय पार्टी नेताओं सहित जिला भाजपा का कोई भी पदाधिकारी एक बार भी ना चुनाव के समय हाल-चाल जानना चाहा और ना ही जीत पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया जताई और ना ही बधाई देने की जहमत उठायी। ऐसे में बिना सम्मान के पार्टी में रहना कहीं से भी उचित नहीं है। इस लिए आज से भाजपा और पार्टी की सदस्यता को छोड़ रहा हूँ।बता दें शिवेंद्र सिंह जिशु की पहचान कोसी और सीमांचल में एक बड़े कारोबारी के रूप में रही है। राजनीति में भी वे अलग धरा के और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और नेता रहे हैं। बीते पांच वर्षों में महिषी क्षेत्र में आई बाढ़ में उन्होंने पीड़ित की सेवा में अपने अकूत धन झोंके थे। मानव सेवा में कहीं कोई कमी नहीं की थी। अब जबकि लोकसभा चुनाव निकट है,ऐसे में शिवेंद्र का पार्टी को टाटा..बाय..बाय कहना, पार्टी की सेहत के लिए कहीं से जायज नहीं होगा। सही मायने में समाजसेवा की कोख से निकले राजनेता, पहले सम्मान के भूखे होते हैं।शिवेंद्र का पार्टी छोड़ना, भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है।

सहरसा से संकेत सिंह की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.