City Post Live
NEWS 24x7

फरवरी माह से स्वच्छता अभियान की होगी शुरुआत : डिप्टी मेयर

वार्ड संख्या 43, 44, 45 और 46 में चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : गया नगर निगम द्वारा शुक्रवार को 16वां दिन सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 43, 44, 45 और 46 में चलाया गया। इसके तहत उक्त वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में फॉगिंग, सफाई, ब्लीचिंग पाउडर और कैमिकल का छिड़काव किया गया। साथ ही मोहल्लों वासियो एवं आने-जाने वाले लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया। अभियान के तहत गया शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर के मुख्य द्वार को मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने खुद अपने हाथों से सैनिटाइज किया। इस मौके पर पार्षद ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र कुमार मालाकार सहित नगर निगम के पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी मौजूद थे।

इस मौके पर मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि लगभग एक पखवारा से नगर निगम का सैनिटाइजेशन अभियान व्यापक रूप से चल रहा है। यही वजह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ता जा रहा है। शहर में व्यापक रूप से साफ-सफाई हो रही है। कई जगह से लोग बधाई भी दे रहे हैं। इसके लिए हम शहर वासियों के साथ-साथ सफाई कार्य में लगे निगम के तमाम अधिकारी व पार्षद गण को धन्यवाद देते है। वही डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम के विशेष अभियान का आज 16वां दिन है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से राज्य सरकार को निर्देश दिया गया कि 28 फरवरी तक पूरी मुस्तैदी से कोविड से बचाव हेतु हर संभव प्रयास करते रहे।

हम लोग आज शहर के बाईपास वार्ड नंबर 43, 44, 45 एवं 46 में विशेष अभियान चला रहे हैं। अभियान के दरमियान सफाई होती है, सड़क किनारे जो कूड़ा कचरा लगा हुआ रहता है, उसका उठाव होता है। साथ ही सैनिटाइजिंग के साथ-साथ बिलिचंग पाउडर का भी छिड़काव होता है। गया नगर निगम इस अभियान में पूरी तरह से मुस्तैद है। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद फरवरी माह से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अब स्वच्छता सर्वे होने वाला है। इसे लेकर कुछ दिनों के बाद हम लोग वार्ड बाई वार्ड स्वच्छता का विशेष अभियान चलाएंगे। मौके पर पार्षद विनोद यादव, ओम प्रकाश सिंह, संगीता देवी, स्वीटी कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, डिंपल कुमार, उप नगर आयुक्त सहित अन्य मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.