City Post Live
NEWS 24x7

पावर स्टार पवन सिंह ने पायल देव के साथ लगाया ‘करंट’, तो यूट्यूब पर टॉप 5 में होने लगे ट्रेंड

पावर स्टार पवन सिंह का न्यूली रिलीज गाना 'करंट' यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का पावर एक बार फिर से यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। हम बात कर रहे हैं पवन सिंह के नया गाना ‘करंट’ की, जो व्यूज के मामले में सबों को झटका दे रहा है। यूं कहें कि यह गाना वायरल हो गया है। इस गाने में एक बार फिर से पवन सिंह, मशहूर म्यूजिक कंपोजर पायल देव और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की तिकड़ी ने कमाल कर दिया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

लिंक : https://youtu.be/ZyOb3YpnqPI

पवन सिंह का यह गाना ‘करंट’ महज 20 घंटे में 4 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है। इसके साथ ही यूट्यूब की टॉप 5 ट्रेंडिंग में पवन का यह गाना फिलहाल चौथे नम्बर पर है और यह लगातार ऊपर की बढ़ रहा है। इस गाने में पवन सिंह पूरी तरह से बॉलीवुड स्टाइल में नज़र आ रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

करंट गाने के लिरिक्स को मोहसिन शेख और पायल देव ने लिखा है। इसके म्यूजिक वीडियो में साउथ की खूबसूरत अदाकारा राय लक्ष्मी नज़र आई हैं, जिसके साथ पवन की केमेस्ट्री खूब जच रही है। इस गाने को आदित्य देव ने प्राड्यूस किया है। वहीं, पवन सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा ने बताया कि यूं तो पवन सिंह का हर गाना अलग होता है, लेकिन करेंट भोजपुरी गाना अब तक का सबसे अलग और नया है। पवन सिंह के इस स्‍पेशल भोजपुरी गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.