City Post Live
NEWS 24x7

सरकार के कुप्रबंधन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की गति धीमी: दीपक प्रकाश

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव,  रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव एवम नेता विधायकदल सह मंत्री आलमगीर आलम द्वारा महामहिम राज्यपाल को राष्ट्र्पति के नाम सौंपे ज्ञापन पर अपनी प्रतिक्रिया  दी। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिनके नेताओं ने वैक्सीन की शुरुआत में इसका मजाक उड़ाया। चाहे वो इनके सुप्रीम लीडर राहुल गांधी हों या फिर  इनके बुद्धिजीवी नेता शशि थरूर, सबने भारत के वैज्ञानिकों का अपमान किया। देश के स्वाभिमान और गौरव को आहत किया। झारखंड में भी कांग्रेस स्वास्थ्य बन्ना गुप्ता के वैक्सीन के संबंध में दिए बयान जग जाहिर हैं। कांग्रेस को यदि अपने बयानों पर शंका हो तो भाजपा उसे जनता के बीच फिर से जारी कर सकती है। कांग्रेस को अपने बयान भूलने नही चाहिये।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस  ने राजनीतिक विद्वेष  में देश के स्वास्थ्य एवं लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।  वैक्सीन को नालियों में कूड़ेदानों में फेंका गया। गड्ढे खोदकर वैक्सीन को डाल दिये गए। उन्होंने कहा कि यही हाल झारखंड का है जहां बड़ी मात्रा में टीकों की बर्बादी हुई । सरकार के कुप्रबंधन , दुष्प्रचार एवम भ्रम के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की गति धीमी है। स्थिति यह है कि टीका कर्मियों के साथ  मारपीट की जा रही। राज्य सरकार  केवल अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है।
टीकाकरण की  व्यवस्था के बदले राज्य सरकार कफन का प्रबंधन कर रही। मोदी सरकार राज्य को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। अबतक टीकाकरण के लिये सारे वैक्सीन केंद्र सरकार ने ही दिए है। राज्य को अबतक 54 लाख से ज्यादा मुफ्त  वैक्सीन  केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराए हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री के द्वारा की गई सभी को मुफ्त वैक्सीन पर जनता को जवाब देना चाहिये।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.