City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : गैस कालाबाजारी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, NH-31 को किया जाम

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बिहार के बेगूसराय जिले से गैस कालाबाजारी का मामला सामने आया है. बेगूसराय के पूजा गैस एजेंसी में लगातार गैस की कालाबाजारी के वजह से किल्लत पाई जा रही है. आपको बता दें कि 3 महीने से पूजा गैस एजेंसी की यही स्थिति है. वहीं इसे लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आज आक्रोशित उपभोक्ताओं ने पूजा गैस एजेंसी सहित अन्य एजेंसियों को भी जाम कर दिया.

वहीं उपभोक्ताओं का साफ तौर पर कहना है कि, लगातार 10 दिन से गैस नहीं आया है. इसी कारण से हम लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. लगातार 3 महीने से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है. जिसके वजह से इस महामारी में इनको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में सरकार और सिस्टम से इनकी मांग है कि सरकार या तो हमें गैस उपलब्ध कराये या फिर पूजा गैस एजेंसी की मान्यता रद्द की जाए. अन्यथा बाध्य होकर आने वाले दिनों में इससे भी बड़ी उग्र प्रदर्शन करेंगे.

                                                                                                                                        बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.