City Post Live
NEWS 24x7

राम मंदिर निर्माण के लिए राज्यपाल ने दी सहयोग राशि

राज्यभर में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार एक रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। इसी के साथ मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को झारखंड में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के पहले दिन शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन जाकर झारखंड प्रांत के अभियान प्रमुख डॉ वीरेंद्र साहू , विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल ने मुलाकात की। इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सहयोग राशि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सौंपा।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ साही ने बताया कि निधि एकत्रित करने के लिए झारखंड में 25 हजार गांवों में संपर्क कार्यक्रम चलाने का लक्ष्य है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए दो लाख कार्यकर्ताओं की 25 हजार टोलियां बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेगा। राज्यपाल से मिलने वाले शिष्टमंडल में रामस्वरुप रुंगटा, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू, आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.