City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की दी शुभकामनाएं

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रकाश पर्व, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों के लिए मंगलकामना की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि अद्भुत समाज सुधारक, सिख पंथ के संस्थापक, भारत की समृद्ध संत परम्परा के अद्वितीय प्रतीक श्रद्धेय श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी शिक्षाएं हमें प्राणी मात्र के प्रति प्रेम, सेवा भाव एवं सद्भावना रखने हेतु प्रेरित करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में आरोग्यता, समृद्धि व संतोष का वास हो। मां गंगा की पावन अनुकंपा से समाज में शांति एवं सौहार्द की स्थापना हो। धर्म की विजय व अधर्म का नाश हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वहीं अत्याचार के अंत एवं सदाचार की विजय की पावन प्रतीक “देव दीपावली” की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मोक्ष की नगरी में देवताओं का महापर्व ‘देव दीपावली’ सभी देशवासियों के मन को सद्भावना, समन्वय एवं उत्साह के आलोक से आलोकित करे।  बाबा विश्वनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गंगा स्नान और दीपों के दिव्य प्रकाश पर्व देव दीपावली की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम धर्मगुरु गुरु नानक देव की जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें। समाज को सत्य, अहिंसा, दया, करुणा और परोपकार जैसे सर्वश्रेष्ठ मानवीय मूल्यों की शिक्षा देने वाले संत गुरु नानक देव जी आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया कि ‘ स्नान दान ‘ कार्तिक पूर्णिमा एवं अलौकिक, अद्वितीय भाव से परिपूर्ण “देव दीपावली” की समस्त देशवासियों को अनंत मंगलकामनाएं! देव कृपा आपके परिवार पर बरसे। संपन्नता, सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, सुरक्षा का वास हो।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.