City Post Live
NEWS 24x7

खगड़िया में गरजे नीतीश, महागठबंधन पर जमकर बरसे

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : खगड़िया में सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन पर जमकर बरसे। उन्होंने 15 साल पुरानी आरजेडी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले अपराध और बेरोजगारी चरम पर थी। लेकिन जब जनता मालिक ने मुझे चुना तब सर्वप्रथम अपराध को खत्म किया। आज अपराध के मामले में बिहार देश में 23वें स्थान पर है।

नीतीश कुमार ने अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि महिलाओं को आरक्षण दिया।अभी जितनी महिलाएं बिहार पुलिस में बहाल है उतनी किसी भी राज्य में नहीं हैं। शिक्षा के स्तर को भी आगे बढ़ाया। आज बालिका शिक्षा में वृद्धि हुई है। बोले, हम सभी वर्गों के लिए सदा से कार्य करते आए हैं। गड़बड़ करने वाले गड़बड़ करते रहेंगे, लेकिन हमलोग भाईचारा और सद्भावना के प्रतीक हैं। उन्होंने सात निश्चय और जल जीवन हरियाली पर भी प्रकाश डाला।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिजली की स्थिति सुदृढ़ हुई है, अब लालटेन कोई नहीं चाहता। उन्होंने ने कहा कि यदि इस बार भी मौका मिला, तो पूरे गांव में सोलर लाइट लगाएंगे। ताकि रात में सभी बिजली स्विच को ऑफ कर सोएं और गांव जगमग करता रहे। कहा, हमारे राज में पुरुष और स्त्री सभी को समान रूप से कार्य करने का मौका मिला। समाज की प्रगति तभी हो सकती है जब स्त्री- पुरुष समान रूप से कार्य करेंगे।

सीएम ने कहा कि कंप्यूटर के क्षेत्र में भी 10 लाख युवक व युवतियों को प्रशिक्षण दिया। ताकि वे आगे बढ़ सकें। पर्यावरण के लिए भी अनेक कार्य किए। उन्होंने खगड़िया के बाढ़ की भी चर्चा की। और कहा कि सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। बोले, शुद्ध-साफ पानी और खुले में शौच से मुक्ति से 90 प्रतिशत बीमारियों का समाधान हो जाएगा।इस दिशा में तेजी से कार्य हुए हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने जिले में शुक्रवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के भगवान हाइस्कूल मैदान में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार और कोसी कॉलेज मैदान खगड़िया में खगड़िया से जदयू प्रत्याशी पूनम देवी यादव के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए दोनों को विजयी बनाने की अपील उपस्थित लोगों से की।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.