City Post Live
NEWS 24x7

बिहार में गरजे राजनाथ सिंह, बोले-लालटेन फूट गई, तेल बह गयी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भागलपुर के सन्‍हौला में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने किए वादों को पूरा किया है। कश्मीर में कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया और अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का वादा पूरा किया और अब वहां अब भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है। जाति, मजहब को लेकर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया और तीन तलाक कानून को भी चुटकी बजाकर समाप्त कर दिया।

वहीं कहलगांव में भी जनसभा की। यहां वह अपने रंग में थे। उन्होंने रैली में अधिकांश बातें भोजपुरी में की। लोगों से जुड़ने के लिए उन्होंने कई वादे किए और करवाए भी। राजद और कांग्रेस पर भोजपुरी में ही तंज कसा तो सभा तालियों से गूंज उठी।राजनाथ सिंह ने जैसे ही कहा यहां लालटेन फूट गई है, तेल बह गई। तभी भीड़ से आवाज आई हाथ जल गया तो राजनाथ सिंह ने हसंते हुए कहा अरे सुना त, तनी हमरो त सुना। इसके बाद राजनाथ सिंह ने फिर से कहा- यहां लालटेन फूट गई है, तेल बह गई। अब ना पंजा का चली ना उनकर कोई खेल चली। अब हम जाई, तभी भीड़ से आवाज आई नहीं, तो वह बोले-नाहीं अब हम चलतनी। इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए भोजपुरी में वादा भी लिया।

राजनाथ सिंह ने इन रैलियों में कहा कि देश में रहने वाले अत्याचार पीड़ितों को भी भारत का नागरिकता दने का कानून बनाया गया। 2022 तक हरेक परिवारों को पक्का मकान दिए जाने के वादे पर लगातार काम हो रहा है। राजनाथ सिंह इस मौके पर भूतपूर्व पीएम राजीव गांधी की उस बात को भी कोट किया जिसमें यह कहा था कि सौ रुपया में से सोलह रुपया जमीन पर जाता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे पीएम नरेन्द्र मोदी की पहल पर सीधे किसान सम्मान का पैसा छह हजार रुपये प्रत्येक किसान के खातों में पहुंचे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना लागू की गई। बिहार में 32 लाख लोगो को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत 5 लाख तक का लाभ मिलेगा। कोरोनाकाल में केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर प्रवासियों के लिए काम किया। सीधे खातों में पैसे भेजे गए और राशन की व्यवस्था की गई।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.